पूरी दुनिया में 13 अक्टूबर को नो ब्रा डे "No Bra Day" के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं बिना ब्रा पहने हुए बाहर निकलती है और #nobraday के साथ सोशल मीडिया में अपनी तस्वीर भी शेयर कर रही है जो महिलाएं बिना ब्रा के बाहर निकलने में सहज महसूस नहीं करती वो पिंक कलर की ड्रेस पहन कर बाहर निकल कर नो ब्रा मूवमेंट को सपोर्ट कर रही है। इस नो ब्रा मूवमेंट में ना सिर्फ आम महिलाएं बल्कि बड़ी बड़ी हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल है।

क्या है नो ब्रा डे मूवमेंट

ब्रा डे यानी ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन अवेयरनेस डे । पिछले 8 सालों से हर साल 13 अक्टूबर को पूरी दुनिया भर में  मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं को बिना ब्रा पहने हुए बाहर निकलने और 24 घंटो तक ब्रा न पहनें के लिये प्रोत्साहित किया जाता है। बहुत से लोग इसे अंगप्रदर्शन के तौर पर भी देखते हैं पर इस मूवमेंट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने और ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिये फण्ड जुटाना है।

कैसे हुई नो ब्रा डे की शुरुआत

नो ब्रा डे की शुरुआत कनाडा के टोरंटो शहर से हुई थी। इस आंदोलन को मिचेल ब्राउन नाम के एक प्लास्टिक सर्जन ने 2011 में शुरू किया था जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया। इस दिन महिलाओं को जागरूक किया जाता है कि उन्हें साल में एक बार अपने ब्रेस्ट की जांच करवा लेनी चाहिए। ब्रेस्ट कैंसर की जांच करवाने से 2 साल पहले ही मरीज़ को पता चल सकता है कि उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना है। इससे ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए समय रहते ही इलाज करवाया जा सकता है। अक्टूबर में ही पूरी दुनिया में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जाता है। जिसमें पूरे महीने में दुनिया की अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थाएं और एनजीओ महिलाओं के बीच ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाती है।

भारत में इस मूवमेंट में ज्यादा तेजी नहीं दिखाई दे रही लेकिन पश्चिमी देशों में महिलाएं बढ़-चढ़कर नो ब्रा डे मूवमेंट में हिस्सा ले रही हैं। इस दिन महिलाएं सभी महिलाओं को जागरूक करती है कि उन्हें एक दिन बिना ब्रा के बाहर निकलना चाहिए और साल में 1 दिन अपने ब्रेस्ट की जांच करवानी चाहिए।

इस दिन ना ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी पर्पल कलर की टाई, शर्ट या बॉक्सर पहनकर महिलाओं को सपोर्ट कर सकते हैं। इस मूवमेंट को पुरुषों द्वारा किसी प्रकार का अंग प्रदर्शन या अश्लीलता का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। पुरुषों को भी महिलाओं में होने वाली ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के जागरूकता फैलानी चाहिए और उन्हें नियमित जांच के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार साल 2018 में करीब 21 लाख महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर पाया गया। जिसमें से 6 लाख महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर के कारण मृत्यु हो गयी। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे ज्यादा पाए जाने वाले कैंसर में से एक है।

आप इन लिंक्स में जाकर ब्रेस्ट कैंसर के बारे में और अधिक जानकारी ले सकते हैं।

Breast Cancer Symptoms

ब्रेस्ट कैंसर - लक्षण और इलाज