क्या राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आत्महत्या की थी ? इस सवाल को सुनकर शायद आपको भी भरोसा नहीं हो रहा होगा कि क्या सच में महात्मा गांधी जैसे सुलझे हुए महान नेता के साथ आत्महत्या जैसा शब्द जोड़ा जा सकता है?



हाल ही में 2 अक्टूबर को महात्मा जयंती के मौके पर पूरे देश में सोशल मीडिया पर लोगों ने महात्मा गांधी को निशाना बनाया हुआ था। पिछले कुछ समय से देश में एक ऐसा ट्रेंड चल पड़ा है जहां पर राष्ट्रीय मुद्दों के नाम पर पंडित जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी को कटघरे पर खड़ा कर दिया जाता है। गांधी जयंती के मौके पर लोगों ने अपनी हदें पार कर दी थी। जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर ही सवाल उठा दिए थे। स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी द्वारा दिए गए योगदान पर भी सवाल उठाए गए और भगत सिंह और भारत पाक विभाजन पर उनके किरदार को भी लोगों ने कटघरे करे पर खड़ा कर दिया।

अब हाल ही में एक ऐसा किस्सा सामने आया है जहां पर गुजरात के एक स्कूल में कक्षा 9 के पेपरों में बच्चों से यह सवाल पूछ लिया कि महात्मा गांधी ने आत्महत्या क्यों की थी?  द हिंदू अखबार के अनुसार गुजरात के गांधीनगर की एक संस्था सुफलाम शाला विकास संकुल नाम के एक संस्था के अंतर्गत चल रहे एक स्कूल में बच्चों से यह पूछ डाला कि आखिर महात्मा गांधी ने आत्महत्या क्यों की?

प्रश्न पत्र बनाने से पहले शिक्षक के दिमाग में महात्मा गांधी जी की शख्सियत का बिल्कुल भी ख्याल नहीं आया जो उन्होंने दुनिया का अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी जैसे महान चरित्र के व्यक्ति के साथ आत्महत्या जैसा शब्द जोड़ दिया। जबकि महात्मा गांधी की हत्या का किस्सा आज देश का लगभग हर व्यक्ति जानता है।